शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती है

वाराणसी ।। हरहुआ रामेश्वर शिक्षा के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण के द्वारा ही छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं सहित भविष्य में ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं। साथ में नियमित पढ़ाई पर जोर देने की जरूरत है। उक्त बाते भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के पूर्व सन्ध्या पर वी0 आर0 पब्लिक स्कुल में आदर्श फाउंडेशन व् नेहरू युवा मण्डल रामेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "प्रतिभा खोज प्रतियोगिता" में सफल छात्र-छात्राओं को पुरष्कार प्रदान करते हुए चौकी प्रभारी रामेश्वर अंजनी कुमार मिश्र ने व्यक्त किया। वरिष्ठ अतिथि उप निरीक्षक आदित्य सिंह ने बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ शारीरिक सौष्ठव बनाये रखने के लिए नियमित खेल अभ्यास पर जोर दिया। संस्था के सचिव सुरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी हमारे आदर्श बने जिन्होंने देश के पीढ़ी को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ने की वकालत की। बच्चे जीवन में एक लक्ष्य के साथ जीवन में कोशिश करते रहें सफलता जरूर मिलेगी। प्रतिभा खोज अभियान में प्रथम स्थान ज्ञान देवी द्वितीय स्थान अमन पटेल और तृतीय स्थान राहुल यादव को दिया गया।प्रोत्साहन पुरष्कार क्रमशः पूजा यादव,बबिता कुमारी,सन्दीप कुमार बिन्द,प्रह्लाद बिन्द,आदर्श कुमार,अमन कुमार व् राधा यादव को दिया गया।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 40 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक, आदित्य सिंह उ0नि0, प्रधान रामेश्वर रामप्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य मन्नू लाल गुप्त,छोटेलाल,कृष्ण गोपाल,बृजेश कुमार पटेल,शालू देवी ने बच्चों को पुरष्कार प्रदान कर  विचार व्यक्त किया।धन्यवाद सविता सिंह व् सञ्चालन कन्हैया लाल पथिक ने किया।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट