किसानों को जैविक खेती के उपयोग बताये गुण

भदोही ।। जिले के ६: गाँव मुंशिलाटपुर, पिपरिस, जमुनीपुर, सियरहा, रैमलपुर एवं बलभद्रपुर में श्रमिक भारती एवं एच.डी.एफ.सी बैंक द्वारा चलाए जा रहे ग्राम समृद्धि परियोजना के तहत किसानों में जैविक खेती को लेकर जागरूकता फैलाने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय किसान फील्ड स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रमिक भारती द्वारा किया गया, जिसमें कार्यक्रम के परियोजना प्रबंधक रविन्द्र द्विवेदी जी, परियोजना समन्वयक सत्यप्रकाश जी एवं परियोजना फैसिलिटेटर कृष्ण कुमार जी, सौरव भास्कर जी, उमेश कुशवाहा जी, विजय तिवारी जी, रीता सिंह जी एवं पुष्पलता जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेम सिंह जी जो कि बांदा जिले के जाने माने प्रगतिशील किसान हैं एवं स्वयं जैविक खेती करते हैं, इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के किसानों को रसायन मुक्त खेती करने की सलाह दी साथ ही साथ जैविक पद्धति से खेती करने के कई गुर सिखाए एवं जैविक खेती कर रहे किसानों के समस्याओं का हल भी बताया। उनके द्वारा कृषि से संबंधित अन्य मुख्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट