शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए 50 छात्राओं का दल रवाना


जमुई लोकसभा ब्यूरो चीफ धीरज कुमार सिंह के साथ गिद्धौर से संवाददाता अजीत कुमार यादव की रिपोर्ट

गिद्धौर ।। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रविवार को गिद्धौर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय पतसंडा की 50 छात्राओं का दल नालंदा जिले के लिए परिभ्रमण पर रवाना हुए। परिभ्रमण बस विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद कनौजिया एवं प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केसरी ने हरी झंडी दिखाकर नालंदा एवं राजगीर के लिए रवाना किए। मौके पर प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार केशरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना से बच्चों का सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास हो रहा है। केवल किताबों में पढ़ा दिए जाने से बेहतर है कि उन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया जाए और काफी कुछ नया जाना-सीखा जाए। वही जबकि शैक्षणिक परिभ्रमण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि इससे छात्राओं को ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। जिन स्थलों को वे अब तक किताबों में पढ़ते आये हैं वहाँ जाने का उन्हें शैक्षणिक लाभ मिलेगा।वही इस शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर छात्राओं में गजब का उत्साह भी देखा गया छात्रा तनु प्रिया, सोनाली, राजनंदनी, अनुष्का, प्रियंका आदि ने कहा कि अब तक राजगीर और नालंदा के बारे में केवल किताबों में ही पढते हैं लेकिन वहां जाकर सब कुछ अपनी आंखों से देखने का अनुभव भी मिलेगा।इस मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंतसडा के शिक्षक जितेंद्र प्रसाद सिन्हा, कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक राजवंश केसरी, शिक्षिका रीता कुमारी, रसोईया कुसुम देवी , विद्यालय शिक्षा समिति सचिव रिंकी देवी, एवं स्थानीय ग्रामीण संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट