
भिवंडी शहर के मुख्य सड़कों पर भीषण जाम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 28, 2024
- 350 views
स्कूली छात्र भी जाम से परेशान
भिवंडी। भिवंडी पालिका प्रशासन में सड़क निर्माण व मरम्मत के नाम व्यापक भष्ट्राचार हुआ है। कुछ सालों व महीने पहले मरम्मत की गई सड़कें पहली बरसात में उखड़ कर बह गई जिसके कारण नागरिकों व स्कूली बच्चों को यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर को शहर की मुख्य सड़क धामणकर नाका व वंजारपट्टी नाका के बीच पूरे इलाके में भीषण जाम लगा रहा। इस दरम्यान स्कूल की कई बसें जाम में फंस गई। इस जाम से स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए वें लगभग दो घंटे देरी से स्कूल पहुँचे। इसी सड़क मार्ग पर कल्याण नाका,आनंद दिघे चौक, वंजारपट्टी नाका पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 60 लाख की लागत से लगाया गया सिग्नल सिस्टम महज शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। दररोज लग रहे जाम में रिक्शा, स्कूल बस और निजी वाहनों के फंसने पर लोगों ने स्थानीय प्रशासन एवं यातायात विभाग पर नाराजगी जाहिर की है।
रिपोर्टर