यात्रियों को लूटने के इरादे से खड़े चार लुटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

कल्याण : महात्मा फुले पुलिस द्वारा चार ऐसे शातिर अपराधियों को कल्याण स्टेशन के पास के परिसर से गिरफ्तार किया गया है जो यात्रियों को मौका पाते ही लूट लिया करते थे। एक आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब कि एक आरोपी भागने में सफल रहा जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। इनमें से दो आरोपियों पर पहले से ही चोरी व लूटपाट के मामले दर्ज हैं ऐसा महात्मा फुले पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश सालवी ने बताया।


महात्मा फुले पुलिस को सूचना मिली कि झुंझारराव मार्केट में कुछ लोग शुक्रवार की सुबह में डकैती डालने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और एक आरोपी गोकुल पंडित सोनावणे जो पत्री पुल के नजदीक स्थित उर्दू स्कूल के पास का निवासी था उसे पकड़ा उसकी निशानदेही पर उमेश बैजनाथ सिंह बुखनकुमार श्रीगोना यादव निवासी बदलापुर, मुशेद जायेद खान को गिरफ्तार कर उनके पास से हथौड़ी, चाकू, पेचकस, मिर्ची पाउडर समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। वहीं एक आरोपी ख्वाजा था वह फरार हो गया। गोकुल सोनावणे व उमेश पर पहले से लूटपाट के मामले दर्ज हैं। मुख्यतः यह सभी कल्याण स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को लूटने का काम करते थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट