महाराष्ट्र मे कहाँ पर कितने मामले हैं कोरोना वायरस के

मुंबई ।। राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम 5 बजे तक यहां 42 मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला पुणे से आया है, यहां एक महिला में देर रात कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज नायर हॉस्पिटल में जारी है। अब तक पुणे में सबसे ज्यादा 18 मामले (9 पुणे और 10 पिंपरी) सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी कार्यालयों में अब 50 प्रतिशत ही कर्मचारियों को आने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके साथ ही रेलवे, सरकारी व प्राइवेट बसों और मेट्रो जैसे सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को भी महज 50 फीसदी यात्री क्षमता से चलाने का प्रयत्न करने का निर्देश जारी किया है।

मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई मनपा की बेस्ट परिवहन बसों में खड़े होकर यात्रा करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं बस के भीतर भी यात्रियों को दूर-दूर बैठने की सूचना अब दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस के प्रभाव को रोकने के लिए उसे फैलने से रोकना बेहद जरूरी है। यह सिर्फ भीड़ नियंत्रित करके ही संभव है। इसके लिए कुछ ऐतियातन कदम उठाने जरूरी हैं।

मुंबई में कोरोनावाइरस संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है। जिसकी वजह से राज्य सरकार ने मुंबई सहित कुछ प्रमुख शहरों में दुकाने सुबह के वक्त अलग-अलग समय पर खोलने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा बाजार और भीड़-भाड़ वाले रास्तों को एक दिन बंद और एक दिन खुला रखने या फिर समय में बदलाव कर संचालित करने का विचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के पिंपरी- 10, पुणे- 8, मुंबई- 7, नागपुर-4, नवी मुंबई-3, यवतमाल-3, कल्याण-3, ठाणे-1, औरंगाबाद-1, अहमदनगर-1, रायगढ़-1 मामले सामने आ चुके हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट