95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वाराणसी शहर में लोगों को लगातार पहुंचाया जा रहा राहत

वाराणसी ।। देश के किसी भी कोने में जब भी कोई बड़ी विपत्ति अथवा विपदा की स्थिति पैदा होती है तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को याद किया जाता है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर/ज्ञानवापी मस्जिद के सुरक्षा हेतु  वाराणसी शहर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95 वी  वाहिनी आज इस अपूर्व स्थिति में काशी की जनता की सेवा के लिए कृत संकल्पित है।

बटालियन के कमांडेंट श्री नरेंद्र पाल सिंह पीएमजी, जिन्हें भारत सरकार द्वारा वीरता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, इस घड़ी में बनारस की जनता की सेवा में दिन रात एक किए हुए हैं वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार मंत्रणा कर हर एक  दिन के लिए कार्य सूची तैयार की जाती है, और उसे कार्यान्वित  करने के लिए टीम  कमांडरों को ब्रीफ  किया जाता है। टेलरों द्वारा त्रि-स्तरीय  कॉटन मास्क लगातार तैयार किया जा रहा है और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा रहा है।

हरी वर्दी में सुसज्जित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडोज जब  सैनिटाइजर स्प्रे लेकर शहर की गलियों में घूम रहे हैं तो लोगों का ध्यान बरबस ही उनकी ओर चला जा रहा है और लोगों के मन में जवानों के परिश्रम को देखते हुए देशभक्ति की भावना जागृत हो जा रही है और वे करतल ध्वनि में भारत माता की जय और सीआरपीएफ की जय का नारा लगा रहे हैं। कई जगहों पर छोटी छोटी बच्चियां कमांडोज की आरती उतारने के लिए घर से बाहर आ जा रही हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने प्रत्येक अभियान में लोगों को सामाजिक दूरी के बारे में जागृत कर रही है तथा उनसे यह अनुरोध भी कर रही है कि वह इसे सख्ती से पालन करें। खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रहने में मदद दें।

आज 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय धरोहर सारनाथ स्थित म्यूजियम को सघनता से सोडियम हाइपोक्लोराइट रसायन के छिड़काव द्वारा वि- संक्रमित किया गया। सारनाथ म्यूजियम के डायरेक्टर  डॉ एन के सिन्हा द्वारा सीआरपीएफ को बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार व्यक्त किया गया। इलाके को वि - संक्रमित करने के साथ साथ लोगों की कांटेक्ट लेस  थर्मल स्कैनिंग भी कराई जा रही है दूसरी टीम द्वारा दशाश्वमेध क्षेत्र   के त्रिपुरा भैरवी, मीरघाट, शकरकंद गलि, धर्मकूप, लाहौरी टोला, डेढ़मल गलि, कालिका गलि, अहिराना, डोमाना, मानमंदिर, विश्वनाथ गलि, टेढ़ी नीम, नीची ब्रह्मपुरी आदि इलाकों में सेनेटाइज़ेशन किया गया, साथ ही क्षेत्रीय लोगों का  थर्मल स्कैनिंग भी किया गया।  आह्लादित लोगों ने जवानों पर पुष्प वर्षा भी  की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट