विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ सुरक्षा का लिया संकल्प

पिंडरा ।। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण करने के साथ उनके सुरक्षा व संरक्षण के लिए कई संगठन आगे और पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।

आशा एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबतपुर में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन व पर्यावरण दिवस पर बृहद पौधरोपण कर उसके सुरक्षा का संकल्प लिया।  प्रदेश मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।इस दौरान डॉ राकेश सिंह,  प्रभात सिंह मिंटू, सुशांत सिंह, पंकज राय समेत अनेक लोग रहे। इसके अलावा इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय फुलपुर में प्रधानाचार्य कुँवर पंकज सिंह ने विद्यालय परिसर में 10 पौधे लगाए।  ताड़ी फ़त्तेपुर में  नेहरू युवा केंद्र, वाराणसी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा  पौधरोपण का कार्य किया गया । इस दौरान  लोगों में जागरूकता भी फैलाई गई कि प्लास्टिक का प्रयोग ना करें पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं । पर्यावरण के संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम में  जिला समन्वयक  निखिल गुप्ता, लेखाकार  रामचंद्र मौर्य व नमामि गंगे परियोजना अधिकारी ऐश्वर्य मिश्र , राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार पटेल, नेहरू युवा मंडल के शुभम पटेल, आदित्य सिंह, व जितेंद्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट