
बारिश में घर की दीवार और छत गिरी, एक व्यक्ति की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 29, 2024
- 615 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में मानसून के दौरान खतरनाक इमारत दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है और इसका कोई उपाय अथवा अंत भी नहीं है। शहर के नारपोली गांव में शुक्रवार सुबह एक चाली में बने खोली की दीवार और छत गिरने से विमल विशंभर शाह (55) नामक व्यक्ति की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारपोली गांव में राजाराम पाटिल की चाल है। इसी चाली की एक खोली में मृतक विमल शाह रहा करता था। पिछले तीन दिनों से लगातार बरसात हो रही है। जिसके कारण आज शुक्रवार की सुबह विमल शाह के खोली की दीवार और छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर विमल शाह की मृत्यु हो गई है। इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। किन्तु घटना के 24 घंटे बाद भी पालिका के आपदा प्रबंधन कक्ष अथवा प्रभाग समिति 4 कार्यालय को इसकी जानकारी ना होना आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। नारपोली पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर