राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं होती सत्ता सेवा क्षेत्रीय विकास को समर्पित होती है - सुमित कुमार सिंह

ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार के साथ शक्ति प्रसाद शर्मा की रिपोर्ट 

जमुई / सोनो ।। राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं होती, सत्ता सेवा और क्षेत्रीय विकास को समर्पित होती तभी वह सही मायनों में लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित होती है। मैं सियासत में कदम रखा था उसी उसूलों को अंगीकार कर आगे बढ़ा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सियासी कदमताल का मकसद भी सोनो-चकाई, जमुई जिला और समस्त अंग क्षेत्र का विकास ही है। इसमें जाति, बिरादरी और धर्म को न हमारे नेता ने आड़े आने दिया। न में कभी ऐसी दृष्टि रखता हूं। मेरे लिए सोनो-चकाई का हरेक इंसान महत्वपूर्ण है। उनके जीवन में रचनात्मक बदलाव लाना मेरी राजनीति का एकमेव लक्ष्य है। 2010 से 2015 तक बतौर विधायक भी वही किया, वहीं 2015 में जब जनादेश नहीं भी मिला तो भी 35 हज़ार मतदाताओं के विश्वास को टूटने नहीं दिया। उसी शिद्दत से सबकी सेवा में सदा तत्पर रहा। निर्णय यहां की आवाम को करना है, उनका हर फैसला शिरोधार्य है। उक्त बातें जदयू नेता सह पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने आज सोनो प्रखंड अंतर्गत रजौन पंचायत के करहरी-मोहनाडीह में राजा क्लब के साथियों द्वारा आयोजित जनता दल यू के साथियों की एक दिवसीय बैठक में अपने दिल का यह उद्गार व्यक्त किए।मौके पर सभी ने एकजुटता से हर कदम पर मजबूती से साथ देने का भरोसा दिया। मौके पर दल की मजबूती पर चर्चा हुई। इस अवसर नईम अम्बर ,सोनो के जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी , इदो अंसारी , नेजाम अंसारी , नवी अंसारी , आशिक अंसारी  सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट