कोरोना के संकट काल में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य रोग से पीड़ित रोगियों के लिए अन्य अस्पताल शुरू करने के लिए निर्देश -- महापौर

भिवंडी।। कोरोना संक्रमित मरीज़ों के उपचार के लिए पालिका प्रशासन ने 13 प्राइवेट अस्पतालों सहित अन्य अस्पतालों में 2000 बेड की व्यवस्था किया है। अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों को डरने की आवश्यकता नहीं है सब प्रकार की सुविधा अस्पतालों में लैंस है. इसके लिए कोरोना संक्रमित मरीज़ों को उपचार के लिए आगे आना पडेगा।             
इसके साथ ही मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने पालिका प्रशासन को निर्देश दिया है कि इस महा संकटकाल में अन्य रोग से पीड़ित मरीज़ो सहित खासकर गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल की व्यवस्था किया जाये। बुधवार के हुए कोरोना उपाय योजना के विशेष बैठक के दरम्यान महापौर ने पालिका प्रशासन को इस प्रकार का निर्देश दिया है। 
   
इस बैठक में आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया, उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद खान,स्थायी समिति सभापति हलीम अंसारी,अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे,सभागृह नेता विलास पाटिल, शिवसेना गट नेता संजय म्हात्रे आदि पदाधिकारी व अधिकार मौजूद थे। 
         
इस बैठक के दरम्यान महापौर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि कोरोना के अलावा शहर में अन्य बीमारियो का जन्म हो रहा है। बारिश के मौसम दौरान कोरोना के संक्रमण बढ़ने के साथ साथ अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके कारण सभी रोगों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। किन्तु एक बहुत ही बड़ी समस्या है कि कोरोना वायरस के डर से गर्भवती महिलाओं की जांच तथा उपचार प्राइवेट अस्पतालों द्वारा नहीं किया जा रहा है। वही पर सरकारी अस्पताल सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीज़ों के लिए आरक्षित है। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं का उपचार समय पर नहीं हो रहा है। शहर में बहुत सी गरीब महिलाएं गर्भावस्था के दरम्यान उपचार से वंचित है। समय पर उपचार नहीं होने पर मां तथा बच्चे दोनों को खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे महिलाओं के उपचार के लिए एक अलग अस्पताल की बनाने की आवश्यकता है। जो समय पर गर्भवती महिलाओं का उपचार कर सकें।
   
इस बैठक में आयुक्त डाॅ. पंकज आशिया ने कहा कि शहर में 2000 बेड की व्यवस्था किया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों को उपचार के लिए बाहर स्थित अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए 13 प्रमुख अस्पतालों में उपचार शुरू है जिसमें आईजीएम अस्पताल 100 बेड, रईस हाई स्कूल 346 और टाटा आमंत्रणा में 512 बेड शामिल हैं। इन अस्पतालों को ऑक्सीजन सहित सब सुविधाऔ से लैंस किया गया है।
     
सभागृह नेता विलास पाटिल ने कहा कि शहर में मोहल्ला क्लीनिक शुरू रखने की आवश्यकता है.क्योंकि उन्होंने शहर में स्वास्थ्य की स्थिति को सुधारने में मदद की है। शहर में ऑरेंज और ऑर्बिट अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अच्छी वेंटिलेटर सुविधाओं के साथ एक अस्पताल शुरू करने पर विचार किया जाना चाहिए। नागरिकों को अब घबराने का कोई जरुरत नहीं है। समय पर उपचार के दरम्यान कोरोना को मात दिया जा सकता है।  
   
 महापौर प्रतिभा विलास पाटिल ने नागरिकों को आह्वान किया है कि पालिका प्रशासन द्वारा किये गये सभी सुविधाऔ को लाभ उठाएं । वही पर पालिका प्रशासन को निर्देश दिया है प्रत्येक नागरिक सहित सभी प्रकार के मरीज़ो का उपचार बेहतर तरीके से नागरिकों को मिलना चाहिए। इसका विशेष ख्याल रखा जाये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट