
ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में पत्रकारों को भी नियुक्ति की मांग - किशोर पाटिल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 16, 2020
- 611 views
भिवंडी।। ठाणे जिले के कई ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है जिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है वहां सरपंच,उप सरपंच अथवा सदस्य को फिर से प्रशासक के रूप में नियुक्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए गांव के योग्य व्यक्ति को प्रशासक के रूप में चुने जाने लिए आदेश राज्य पाल ने दिया है।
महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ व दैनिक स्वराज्य तोरण के संपादक व संघ के अध्यक्ष किशोर बलीराम पाटिल ने संबंधित अधिकारियों सहित पालक मंत्री से मांग किया है कि प्रशासक के रूप में किसी राजनीतिक दल के व्यक्तियों को नियुक्ति नहीं करना चाहिए बल्कि स्थानीय रहिवासी पत्रकार को इस पद पर नियुक्त करना चाहिए। क्योंकि पत्रकार भी गाँव का रहिवासी है और इस पद का हकदार होता है। गाँव के सभी मुद्दों से पत्रकार अच्छी तरह से वाकिफ है। उसके जनसंपर्क बहुत अच्छे हैं। इसलिए पत्रकार ग्राम पंचायत में एक प्रशासक के रूप में अच्छा काम कर सकता है। जिस गांव में पत्रकार नहीं है उस गांव में पुलिस पाटिल को मौका देना चाहिए। यह पद स्थायी नहीं है, बल्कि थोड़े समय के लिए होता है।
अध्यक्ष व संपादक किशोर पाटिल ने सभी पत्रकार संघो से आह्वान किया है कि पालक मंत्री सहित जि.प.मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निवेदन पत्र देकर मांग करें कि जिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उन ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में पत्रकार की नियुक्ति किया जाये। तथा जिस गांव में पत्रकार रहिवासी नहीं है उस गांव में पुलिस पाटिल को इस पद के लिए प्राथमिकता दिया जाये।
रिपोर्टर