विस के वर्चुअल सम्मेलन में संगठन मंत्री ने भरा जोश

पिंडरा ।। पिंडरा विधान सभा का वर्चुअल सम्मेलन शनिवार को अपराह्न में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा  की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चला। वर्चुअल सम्मेलन के  मुख्य वक्ता के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी  ने कार्यकर्ताओ से आम लोगों के बीच जाकर सरकार नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए अधिकाधिक संख्या में भाजपा से आम लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

संगठन मंत्री ने कहाकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीब्र गति से आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। देश का हर नौजवान ऊर्जावान होकर देश के समृद्धि में योगदान दे रहा है। विदेशों में भारतीय संस्कृति पुलकित और प्रफुल्लित हो रही है। देश हर मोर्चे पर  साहस व बहादुरी के साथ जुटा हुआ है। संचालन जिलामंत्री फौजदार शर्मा व स्वागत  जिला उपाध्यक्ष डा. जेपी दूबे ने किया । 

इस दौरान मछलीशहर सांसद बीपी सरोज,  जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, प्रभात सिंह मिंटू, हैसिला पांडेय,  मण्डल अध्यक्ष मनीष पाठक, अजय पटेल,अरविन्द मिश्रा, सर्मेश सिंह,  संजय राजभर,  शुभम् जायसवाल, अनिल सिंह, अभिषेक राजपूत ,संतोष सिंह, डॉ प्रेम प्रकाश वर्मा सहित सैकड़ो  कार्यकर्ता  वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट