शारीरिक अपंग युवक के लिए 95 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बढ़ाया मदत

वाराणसी ।। 95वी वाहनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहड़िया मंडी कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह व श्री सिंह द्वारा  दिनांक 31 जुलाई 2020 को  वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सूचना दी गई कि पंचक्रोशी चौराहे के आस-पास विगत कुछ दिनों से विक्षिप्त अवस्था में दोनों पैरों से लाचार व्यक्ति भूखे तड़प रहा है। कोरोना काल में भोजन के लिए वह घिसटते हुए बड़ी मुश्किल से दो-चार कदम  हिल पा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही कमांडेंट महोदय निशक्त की तत्काल  सेवा के लिए व्याग्र हो गए , श्री सिंह के मार्ग दर्शन में उक्त व्यक्ति  के  मदद के लिए दिनांक-02/08/2020 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टीम पंचक्रोशी चौराहे पर पहुंची, उक्त व्यक्ति को वाहिनी द्वारा  नया वस्त्र धारण कराया गया, फिर उन्हें दीनदयाल चिकित्सालय वाहिनी के एंबुलेंस द्वारा कोविड जांच के लिए पहुंचाया गया। 

 इस बीच वाहिनी के कमांडेंट  नरेंद्र पाल सिंह, पीएमजी एवं केशव जालान जी द्वारा लंका स्थित "अपना घर" पहुंच कर निशक्त व्यक्ति के रहने का सारा बंदोबस्त करवा दिया गया। 

वाहिनी की टीम  एंबुलेंस द्वारा  अपना घर पहुंची और वहां डॉक्टर निरंजन जी द्वारा उक्त व्यक्ति की दोबारा रैपिड कोरोना टेस्ट करके आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया 95 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के श्री सिंह के नेतृत्व वाली टीम के निस्वार्थ सेवाभाव एंव उनके बुलन्द इरादे को बरकरार रखने के हम सभी जय हिंद करतें हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट