जेंडर बराबरी व न्याय

वाराणसी से संवाददाता त्रिपुरारी यादव कि रिपोर्ट 

वाराणसी  रोहनिया-महिला चेतना समिति के आयोजन में लोक चेतना समिति के सहयोग से "जेंडर बराबरी व न्याय" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया,वक्ताओं द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में हम महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है,हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिये कानून भी बनाया गया है,पर आजादी के सात दशक के बाद भी हम महिलाओं को हमारा अधिकार नही मिला, महिलाओ के साथ आर्थिक, मानसिक,शरीरिक,यौनिक हिंसाये दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।इसके लिये हमें एक जुट होकर आवाज उठाना होगा और संगठित होकर समाजिक,आर्थिक ,शैक्षणिक परिवेश में परिवर्तन हेतु व अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी होगी।तत्पश्चात उन्हें 112 ,1090,1098 ,102,108 नबरों का प्रयोग कर कानून व संविधान द्वारा मिले अधिकारों का प्रयोग कर आधी आबादी की आजादी को सुनिश्चित करने में अपना योगदान करें,कार्यक्रम में खुलासपुर, केशरीपुर, नरउर,घाटमपुर समेत 7 ग्राम पंचायत के 35 महिलाओं की भागीदारी रही जिसमे मुख्य रूप से जानकी,गीता,मंजू,चम्पा व लोक चेतना समिति से सुजीत शर्मिला व प्रियंका की भागीदारी रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट