पिंडरा में दूसरे दिन भी आपूर्ति रही ठप

पिंडरा ।। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी आपूर्ति बाधित रही। देर शाम तक पिंडरा, सिंधोरा व नेवादा तथा तरसड़ा उपकेंद्र चालू करने की अधिकारियों द्वारा कही लेकिन बहाल नही हो पाई। जिसके कारण क्षेत्र के आधा दर्जन पेयजल नलकुपो की आपूर्ति ठप होने से शुद्घ पेयजल के लिए लोग परेशान दिखे।  वही पिंडरा बाजार जैसे बड़ी आबादी के लोग विरोध पर भी उतरे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। बताते चलें कि दो दिन से ठप आपूर्ति से पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। ग्रामीण उपभोक्ता दिनभर क्षेत्रीय विधायक व अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह की पहल पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सक्रिय हुई लेकिन सफलता नही मिली। सिंधोरा, नेवादा, तरसड़ा व गजोखर उपकेंद्र चालू दोपहर एक बजे के बाद  किसी तरह चालू किया गया लेकिन थोड़ी देर बाद फाल्ट आने पर आपूर्ति ठप हो गई। वही पिंडरा उपकेंद्र से लगातार दूसरे दिन एक मिनट के लिए आपूर्ति नही हुई। ग्रामीणों के समस्या को देखते हुए पिंडरा ग्राम प्रधान छाया गुप्ता द्वारा जनरेटर की व्यवस्था कर जलापूर्ति समरसेबल पम्प द्वारा की गई। जिससे पानी भरने को लेकर लम्बी कतार लग गई। वही पिंडरा विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों के बवाल काटने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल भी अपराह्न बाद पहुच गई। एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश ने बताया कि कुल  उपकेंद्र चालू करा दिए गए हैं। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट