झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरजू राय का मुशिया गांव में हुआ स्वागत

 नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

नुआंव, कैमूर ।। ग्राम मुसिया स्थित बीजेपी नेता अभय कुमार सिंह के आवास पर आयोजित अभिनन्दन सह स्वागत समारोह में झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह विधायक सरयू राय का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में जमशेदपुर के विधायक सरजू राय ने कहा कि शाहाबाद मेरा पैतृक घर है। इसलिए इसके विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता हूं।जन्मभूमि की मिट्टी और यहां के लोग मेरे अंतरात्मा में बसते है।झारखंड में अगर किसी का उचित कार्य हो तो हमसे अवश्य मिले।उसका निदान कराने का पूरा प्रयास करूंगा।वे झारखंड से नुआंव के रास्ते बक्सर जिला स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे।इसी क्रम में एक सादा समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। बीजेपी नेता अभय कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री की जनता के बीच लोक प्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार पार्टी से बगावत कर सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।जो अपने आप मे एक मिसाल है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अभय कुमार सिंह तथा संचालन मृत्युंजय सिंह उर्फ मंटु ने किया।इस मौके पर अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट