भाजपा प्रत्याशी ने प्रचार के दौरान किसानों को उपज धान की समर्थन मूल्य दिलाने का किया वादा

चांद ।। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों से उपज फसल धान का समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने का  वादा किया। भाजपा प्रत्याशी  किसानों के द्वारा धान की बाजार मूल्य कम होने की उठाये गये सवालों का जबाब दे ते हुए ये बातें कही।एनडीए प्रत्याशी ब्रज किशोर बिंद मंगलवार को कई गांवों में जन संपर्क अभियान में निकले थे।जन संपर्क अभियान में गाँव केकढा में किसानों ने धान के बाजार मूल्य की ओर ध्यान दिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी से समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की मांग रखी।किसानों की मांग को जायज़ कहते हुए भाजपा प्रत्याशी ने आश्वासन दिया की किसानों के उपज फसल धान की समर्थन मूल्य का लाभ हर हाल में दिया जायेगा।भाजपा प्रत्याशी ब्रज किशोर बिंद ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र को शिक्षा हब बनाना है।उन्होंने ने कहा इंजिनियरिंग कालेज आईटीआई कालेज मेडिकल कॉलेज एग्रीकल्चर कालेज आदि खुलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने मतदाताओं से मंत्री काल में किये गए विकास कार्यों का उल्लेख किया ब्रज किशोर बिंद ने कहा कि हमारी पार्टी का सबका साथ सबका विकास मुख्य नारा है।सभी देशवासियों को समान रूप से विकास के लिए हम कृतसंकल्प है।।मतदान की तारीख नजदीक आते ही उम्मीदवार अपनी प्रचार में पुरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी ने केकढा चांद पिपरिया बक्छरा आदि गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं से वोट मांगा।जन संपर्क अभियान में मनी सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह महेंद्र चौहान बाला सिंह जदयू नेता मुन्नु सिंह आदि लोग साथ में थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट