कांग्रेस विकास देने वाली बेचने वाली पार्टी नही - अजय राय

दो दर्जन लोगों को दिलाई कॉंग्रेस की सद्स्यता     

पिंडरा ।। पूर्व विधायक अजय राय ने कहाकि क्षेत्र की जनता की सेवा करना मेरा उद्देश्य रहा है। उनकी समस्या को लेकर जीवन भर संघर्ष किया है। उक्त बातें रविवार को पिंडरा विस् क्षेत्र के सराय गांव में अपना दल व भाजपा छोड़कर आये दर्ज़नो लोगों  कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए कही। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की नीतियां देश को बनाने के लिए रही। देश बेचने की नीति पर कभी काम नही किया। केवल भाषण से देश नही चलता। उसके लिए उद्योग, रोजगार की जरूरत होती है। इसके पूर्व  अरविंद कुमार पटेल, शैलेश कुमार, बृजेश पटेल, साजिद शेख, योगेंद्र प्रताप पटेल, रामकुमार वर्मा ,अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार पटेल,, अक्षय कुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार पटेल ,सतीश शर्मा ,प्रवीण कुमार,  उर्मिला शर्मा ,इरशाद , हेमंत कुमार, अजय पटेल, इजराइल ,बबीता पटेल, रमेश पटेल समेत दो दर्जन लोगों को  कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ,पिंडरा ब्लॉक अध्यक्ष विघ्नेश्वरानंद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष, श्रीप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू राम , राजेश पटेल, रामसनेही पांडे ,देवेंद्र सिंह, अमरनाथ पटेल,  राकेश सिंह सुरेंद्र सिंह, श्याम बाबू सिंह, दिनेश सिंह समेत अनेक लोग रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट