पैदल यात्रा निकालने के पूर्व सपाई हुए गिरफ्तार

  पिंडरा।। पिंडरा विस् क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किसान बिल के विरोध में सोमवार को  पैदल यात्रा को पुलिस प्रशासन ने नही निकलने दिया। पुलिस ने जगह जगह से सपा पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस दौरान सपाइयों में  पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखा।                      प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निकलने वाली केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के बिरोध में पैदल यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए तहसील पिंडरा तक निकलना था। लेकिन उसके पहले किसी को उनके घर से तो किसी रास्ते मे गिरफ्तार कर लिया गया। विस् अध्यक्ष ऊदल पटेल व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामबालक पटेल समेत एक दर्जन लोगों को पिंडरा स्थित कार्यालय से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह गांव में पैदल यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे। वही नंदलाल जायसवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय व इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने सभी को गिरफ्तार कर थाने लाये। उसी समय दोपहर में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ यादव के लखनऊ से आने की सूचना पर फूलपुर सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ प्रदीप मौर्य समेत आधा दर्जन लोगों को भी इंस्पेक्टर थाने पर लाये। उसके बाद 35 लोगों को थाने के अंदर गिरफ्तार कर एक जगह बैठा दिया गया। अपराह्न बाद सभी सपाई छोड़ने की जिद करने लगे और हंगामा करने की कोशिश की लेकिन इंस्पेक्टर फूलपुर ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। थाने पर गिरफ्तार होकर पहुचने वालों में रामबालक सिंह पटेल, नंदलाल जायसवाल, उदल  पटेल, अजय सिंह विशेन, अजीत पटेल, सुरेश यादव हरिश्चंद्र यादव, योगेश यादव, बसंत लाल पटेल लक्ष्मी शंकर पटेल, जानकी पटेल ,लल्लूराम, प्रदीप श्रीवास्तव, मालती देवी, सुशीला देवी, डॉक्टर अब्दुल गफ्फार, जिया लाल पाल, श्याम लाल पाल,  गुड्डू राजभर, शीतला सिंह,  सन्तोष यादव व प्रीतम यादव समेत अनेक लोग को थाने में देर शाम तक बैठाया गया। थाने में गिरफ्तार जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र की हत्या और किसानों की आवाज को दबाने वाली कार्यवाही बताया। उन्होंने कहाकि सरकार चाहे जितना प्रयास करें किसान हित के लिए सड़क से लेकर सदन तक सपा संघर्ष करेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट