पिंडराई में कायाकल्प के लिए अभिभावक ने की सहयोग

 पिंडरा।।  डीएम व बीएसए के पहल पर परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में स्थानीय संभ्रांत लोग भी आगे आने लगे हैं। पिंडरा विकास खण्ड अब तक एक दर्जन विद्यालय में अभिभावकों के सहयोग से यह कार्य हो चुका है। उसी क्रम में पिंडरा विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय पिंडराई में भी अभिभावक के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक मंच बन रहा। उसी विकास के क्रम में मैदान के सुंदरीकरण लिए 5 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया।                                             बताते चलें कि कम्पोजिट विद्यालय पिंडराई के प्रधानाध्यापक संतोष सेठ के प्रयास से विद्यालय में कई कार्य हुए। उसी क्रम में पिण्डराई  ग्राम सभा के चुप्पेपुर निवासी राजेन्द्र पटेल उर्फ मुन्ना ने विद्यालय के मैदान के सुंदरीकरण के लिए 5 हजार रुपये की मदद की। इसके पूर्व  कैलाश कन्नौजिया ने सांस्कृतिक मंच के निर्माण कराने का संकल्प लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट