अंबरनाथ में मिली महिला की जली हुई लाश, नही हो सकी शिनाख्त

अंबरनाथ:- अंबरनाथ पूर्व में एक महिला का अधजली अवस्था मे लाश मिलने से परिसर में सनसनी फैल गयी है। मृत महिला की शिनाख्त करने में शिवाजीनगर पुलिस की अलग अलग चार टीम और क्राइम ब्रांच  जुटी हुई है।
   मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पूर्व ,पालेगांव स्थित पाइपलाइन के पास सोमवार दोपहर भंगार इकठ्ठा करने गए एक युवक को 25 से 30 वर्षीय महिला की अधजली अवस्था में शव दिखा, शिवाजीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर भोंगे को खबर मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोंगे ने बताया की महिला की हत्या कर उसकी पहचान न हो सके इसके लिए हत्यारे ने उसके सिर और चेहरा को बुरी तरह जला दिया गया था। मृतक महिला लाल रंग का पंजाबी शूट पहनी हुई थी। फिलहाल हत्या और हत्या के पीछे क्या कारण है यह जानने में शिवाजीनगर पुलिस की अलग अलग चार टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। भोंगे ने बताया कि हत्यारा जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट