अधिकारियों के लापरवाही से चार पैक्स के किसान नहीं बेच पा रहे हैं धान

चांद ।। अधिकारियों की उदासीनता का  दंश किसान झेल रहे हैं लापरवाही का आलम यह है कि दिसंबर महीने समाप्त होने को है प्रखण्ड के चार पैक्स में खरीददारी शुरू नहीं हो सकी है। बाजार मूल्य कम होने एवं असुरक्षा की भय से किसान अपना धान औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। बात करने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रामश्रय राम नै वादा किया की सोमवार तक हर हाल में खरीददारी शुरू कर दिया जायेगा। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने चेतावनी दी की चार पैक्स में खरीददारी शुरू नहीं की गई तो किसान 28 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर देगें। भरारी कला सौखरा सिरहिरा विउरी एवं लोहदन पैक्स में पैक्स का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिससे पैक्स के अध्यक्ष का पावर सीज हो गया है। प्रशासन की उदासीनता का आलम यह है कि पिछले दो महीने से यह तय नहीं हो पाया कि किसानों की धान खरीददारी के लिए अन्य पैक्स में टैग किया जायेगा कि प्रशासक बहाल किया जायेगा। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी रामश्रय राम से पुछा गया तो उन्होंने ने कहा कि उन पैक्स में प्रशासक बहाल कर दिये गये हैं। उन्होंने ने वादा किया कि मंगलवार तक हर हाल में खरीददारी शुरू कर दिया जायेगा। धान खरीददारी की बात किया जाय तो अभी तक प्रखण्ड के आठ पैक्स में कुल 23 हजार किवंटल धान खरीद की जा चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए बीसीओ श्री मंराडी ने कहा कि धान की खरीददारी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट