युवक के गायब होने से परिजन परेशान, लगाई गुहार

पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के  खरगपुर (झझौर) निवासी 23 वर्षीय युवक विशाल विश्वकर्मा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के एक सप्ताह बाद भी कोई जानकारी न होने से परिवार अनहोनी की आंशका से परेशान है।पुलिस  गुमसुदगी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दिए तहरीर में   भाई दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि गत 23 दिसम्बर को  वाराणसी के खोजवा स्थित एक दुकान पर काम करता था। वहाँ से जौनपुर के लिए गया फिर वह घर के लिए चला। रास्ते मे फोन कर 4 बजे तक पहुचने की बात कही। लेकिन देर शाम तक नही पहुचा। मोबाइल भी बंद बता रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी कही पता नही चला। काफी खोजबीन के 3 दिन बाद गुमसुदगी दर्ज कराई। लेकिन उसके बाद भी कुछ पता नही चला। परिजनों ने पुलिस से अबिलम्ब पता लगाने की गुहार लगाई है। वही परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट