भागीदारी संकल्प मोर्चा 403 सीट पर चुनाव लड़ेगा

पिंडरा ।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा पिंडरा इकाई की समीक्षा बैठक शुक्रवार को धरसौना गांव  में  हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ बलिराज राजभर रहे।  बैठक में  उन्होंने कहाकि  संगठन का कार्य  कार्यकर्ता मजबूती से  करें ।  भागीदारी संकल्प मोर्चा का बूथ स्तर तक पदाधिकारी बनाना  है। ताकि भागीदारी संकल्प मोर्चा का प्रत्याशी  जीते  और उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बने। यह मोर्चा उत्तर प्रदेश की  403 विधानसभा  पर प्रत्याशी उतारेगी ।  अभय पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानसभा संगठन प्रभारी ने कहां कि प्रदेश में निशुल्क समान शिक्षा लागू हो और उत्तर प्रदेश में अन्य प्रांतों की तरह शराबबंदी हो। जिला अध्यक्ष गणेश चौहान ने कहा कि पार्टी प्रदेश में समान शिक्षा लागू कराना चाहती है। जिस तरह से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की जनगणना अलग से होती है उसी प्रकार पिछड़े वर्ग की जनगणना भी अलग से हो। बैठक में युवा मंच का ब्लॉक अध्यक्ष करन राजभर को बनाया गया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष भैयालाल राजभर, रमेश पटेल, बृजेश राजभर, महेश राजभर, रतन राजभर, संतोष राजभर ,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र चौहान समेत अनेक लोग रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट