राम मंदिर निर्माण के लिए निधि का सहयोग

सुल्तानपुर ।। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन समारोह हवन श्री राम नाम संकीर्तन के साथ उत्साह पूर्वक रेलवे क्रॉसिंग सोहावल हनुमान गढ़ी मंदिर में किया गया।

आज मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने ₹21000 कप्तान तिवारी प्रधान अध्यक्ष भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ ₹11111मंडल प्रमुख सोहावल पूर्वी अरुण तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी ₹11000, अखिलेश मिश्रा निधि प्रमुख सोहावल ₹5100, राजेश तिवारी प्रधान बैदरापुर ₹5100,धन्ना सिंह खिरौनी इक्कीस सौ, राजवंश पासी इक्कीस सौ,अजय सिंह बरई इक्कीस सौ, अनिल सिंह कुंदुरखा खुर्द इक्कीस सौ,शारदा प्रसाद तिवारी देवई इक्कीस सौ रुपए का दान राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण किया।

समारोह की अध्यक्षता हनुमान गढ़ी के महंत जी ने की।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान, पुष्कर तिवारी,अभियान प्रमुख कपिल देव त्रिपाठी,सह अभियान प्रमुख विक्रांत गोस्वामी सह अभियान प्रमुख मालेंदर तिवारी। सह निधी प्रमुख प्रवीण सिंह। जगदंबा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह बल्ले, पंकज मिश्रा,नंद कुमार सिंह,विनय तिवारी,बब्लू सिंह,अभी शुक्ला,राज कुमार त्यागी सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट