कंपनी ने की अनोखी पहल - कर्मचारियों के पत्नियों को भी मिलेगा सैलरी

मुंबई।। आप जरा सोचिए जहां आपके पति काम करते हैं अगर उस कंपनी का मालिक आपके पति के साथ-सात आपको भी सैलेरी देने लग जाए तो? हां सुनने में यह अजीब जरूर लग रहा होगा क्योंकि ऐसा कभी नहीं हुआ है लेकिन अब हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां दरअसल यूएई के शारजाह में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन डॉ. सोहन रॉय ने एक अलग पहल की है जिसमें वह अपने कर्मचारियों की पत्नियों को सैलरी देंगे।

आपको बता दें कि डॉ सोहन कंपनी एयरिज ग्रुप ऑफ कंपनीज (Aries Group of Companies) के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों की पत्नियों को सैलरी देंगे। यह फैसला डॉ सोहन ने इसलिए लिया है क्योंकि वह कोरोना महामारी के दौरान अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों से इतना प्रभावित हुए कि अब उन्होंने उन्हें रिवार्ड देने के लिए यह अलग तरीका चुना है।

 इस तरीके से दी जाएगी सैलरी-  मीडिया रिपोर्टस की मानें तो फिलहाल अभी कंपनी मैनेजमेंट कर्मचारियों की पत्नियों का डेटा इकट्ठा कर रहे हैं और एक सूचि बना रहे हैं। इसके बाद पत्नी को इस आधार पर सैलरी दी जाएगी कि उसके पति ने कंपनी में कितने सालों तक काम किया है।

कर्मचारियों के माता-पिता को भी दे रहे हैं पेंशन - इतना ही नहीं वर्तमान में एरिज ग्रुप अपने कर्मचारियों के माता-पिता को भी पेंशन दे रहा है। इसमें वो कर्मचारी है जिन्होंने 3 साल की सेवा पूरी कर ली है। साथ ही, कर्मचारियों के बच्चों को अध्ययन के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट