
माँ कामख्या धाम शक्तिपीठ में आयोजित सतचंडी महायज्ञ में पहुँचे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 13, 2021
- 556 views
कैमूर(भभुआ)।। नुआंव माँ कामाख्या धाम शक्तिपीठ एवती में नौ दिनों तक चल रहे सतचंडी महायज्ञ में शिरकत करने पहुँचे बिहार पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय माँ कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन कर कथा वाचन को भी सुने इसके बाद वह स्वयं प्रबचन भी दिया लोगों को विभिन्न हिन्दू देवी देवताओं के बारे में बताया साथ मे रहे कथावाचक श्री डॉ पुण्डरीक महाराज जी भी वही यज्ञ में पहुँचे अगल बगल क्षेत्र के हजारों पुरुष और महिलाओं श्रद्धालुओं और श्रोताओं की भीड़ लगी हुई थी।मौके पर रहे बक्सर बीजेपी लोकसभा प्रभारी सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के एक्सक्यूटिव मेंबर अभय कुमार सिंह,कैमूर रोहतास विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह इत्यादि।
रिपोर्टर