
आस्था के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 12, 2021
- 436 views
तलेन
गुरुवार को तलेन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व आस्था के साथ मनाया गया। क्षेत्र सहित नगर केे अलग ,अलग मंदिरों में सुबह से ही चहल पहल शुरू थी।
सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं ,व पुरूष बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। शिव मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। भगवान शंकर से अपने अपने परिवारो की खुशहाली के लिए श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगी। विशेष रूप से महिलाओं में उत्साह महाशिवरात्रि को लेकर नजर आया। मंदिरों में देर रात तक भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए ।
रिपोर्टर