गेहूं की फसल तैयार पर खरीद के लिए नही कोई तैयारी

पैक्स में गेंहू देने के लिए किसानों ने बैठक कर बीडीओ को दिया चेतावनी

 चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर) ।।  गेंहू की फसल खेतों से कटने में कुछ ही  समय बचा हुआ है। किसानों को सताने लगी है गेंहू बेचने की चिंता।पैक्स में गेंहू की खरीद के लिए किसानों ने प्रखण्ड मुख्यालय में बैठक कर चेतावनी दे दी है। इस साल गेंहू की बाजार मूल्य कम होने से किसानों को बहुत नुकसान होने की संभावना दिखाई पडने लगी है। किसानों एक मात्र सहारा पैक्स है जहाँ समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीददारी की जा सकती है। किसानों ने पैक्स में गेंहू खरीद के लिए प्रखण्ड मुख्यालय में बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी है कि खरीददारी नहीं किये जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने पडेगें। किसान रामचंद्र सिंह पप्पू सिंह लक्ष्मण कुशवाहा प्रभु जयसवाल आदि किसानों ने कहा इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी से बात किया गया तो उनका जबाब हैरान करने वाला है।  जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों से कहा कि तालाब की खुदाई नहीं हुई मगर ने डेरा डाल दिया। किसानों ने कहा कि अधिकारियों के रैवया हैरान करने वाला है। किसानों ने कहा गेंहू खरीद के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया जायेगा। किसानों का आरोप है गेंहू खरीद की तैयारी अभी से नहीं किया जायेगा तो समय पर पैक्स के द्वारा गेंहू की खरीद शुरू नहीं किया जा सकेगा। पैक्स अध्यक्ष धन्नजय सिंह ददन सिंह आदि ने आरोप लगाया की सहकारिता विभाग एवं एसएफसी जानबूझकर समय की खरीद शुरू नहीं कराती है। उन्होंने ने कहा एसएफसी के द्वारा अभी तक धान खरीद किये गए चावल नहीं जमा करा सका है। अध्यक्षों ने कहा एसएफसी जानबूझकर परेशान कर रही है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी रामश्रय राम ने कहा कि गेंहू खरीद शुरू करने के लिए सरकार या विभाग से कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया खत्म नहीं हुई है। किसानों को उपज धान गेंहू की समर्थन मूल्य की लाभ दिलाने के लिए सरकार पैक्स के माध्यम से खरीद कराती है। जानकारी के अनुसार अभी तक किसानों को उपज धान गेंहू का पैक्स के द्वारा कागजों पर ही खरीद की गई है। किसानों को चिंता है कि गेंहू खरीद भी अधिकारियों के मिली भगत से गेंहू की खरीद कागज़ पर ही न कर लिया जाय। इस संबंध में किसान मजदूर संघर्ष समिति के कृष्णा सिंह प्रखण्ड भगवान पुर ने कहा गेंहू खरीद के लिए मुख्यमंत्री जिलाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि को पत्र लिखकर खरीद के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट