
संत शिरोमणि रविदास एवं भीम राव अम्बेडकर जी के मूर्ति का किया गया अनावरण
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- May 01, 2021
- 662 views
रामगढ़ से मोहम्मद अशरफ की रिपोर्ट
रामगढ (कैमूर)।। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नोनार गाँव के अम्बेडकर मैदान मे भारत के संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के प्रतिमा का आनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण करने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों का काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और बारी-बारी से सभी लोग प्रतिमा के ऊपर पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया और बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बालेश्वर भारती प्रदेश महासचिव बसपा बिहार एवं बसपा जिलाअध्यक्ष कैमूर राम एकबाल राम ने किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद प्रतिनिधि छोटेलाल राम ने किया, कार्यक्रम मे उपस्थित सुधारक राम शिक्षक, जवाहिर राम बी.डी.सी.भावी प्रत्याशी, अंतीम सिंह राठौर, बसपा नेता,जोखन राम, रामाकन्त राम, झिल्ली राम, दिलराम राम, जयप्रकाश राम, मदन भारती,राम अवध राम, गामा राम,घुरा शर्मा एवं ग्रामीण जनता मौजूद रहे।
रिपोर्टर