लिंक रोड बनाते समय कारीराम कर्मनाशा नदी पुल की खामियां उजागर

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट


नुआंव, कैमूर ।। यूपी-बिहार की सीमा को जोड़ने के लिए कर्मनाशा नदी पुल पर बनी पुल का अप्रोच रोड बनाते समय पुल के पूर्वी किनारे की बांह टूट गई। जिससे पुल निर्माण में बरती गई अनियमितता साफ उजागर दिखी। उक्त पुल का निर्माण 6 करोड़ की लागत से यूपी सेतू निगम द्वारा लगभग पांच वर्ष पूर्व कराया गया था। पुल निर्माण तो हो गया, किंतु बिहार की सीमा में जाने के लिए लिंक रोड नहीं था। जिसके निर्माण को लेकर स्थानीय पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने विधानसभा में मुद्दा भी उठाया था। इसके बाद भी लिंक रोड नहीं बन सकी। फिलहाल यूपी सरकार द्वारा लिंक रोड बनाने का कार्य चल रहा है। रोड बनाते समय ही बुधवार की शाम मिट्टी दबाने के लिए चल रहे पावर रोलर के वाइब्रेशन के दबाव के चलते पुल के पूर्वी किनारे का हिस्सा टूट गिरा। जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तो अच्छा हुआ कि लिंक रोड निर्माण के पहले ही पुल निर्माण की खामियां उजागर हो गई। वरना वाहनों के दबाव से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट