
51 छात्रों के शैक्षणिक शुल्क की जिम्मेदारी लेते हुए, 500 लोगों को छाता एवं तीन विधवाओं को सिलाई मशीन देकर मनाया जन्मदिन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 28, 2021
- 529 views
भिवंडी ।। भिवंडी के वराला तालाब केे पास स्थित स्वामी अयप्पा मंदिर के सभागृह में स्वामी अयप्पा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं धामनकर नाका मित्रमंडल के उपाध्यक्ष राजेश शेट्टी ने कोरोना संक्रमण में अपने माता-पिता की छत्रछाया गंवाने वाले 51 छात्रों के शैक्षणिक शुल्क की जिम्मेदारी लेकर अपना 50 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पद्मानगर परिसर की 14 बचत गट महिलाओं व पत्रकारों सहित 500 लोगों को बारिश से बचने के लिए छाता एवं तीन विधवाओं को सिलाई मशीन दिया गया। पद्मानगर स्थित स्वामी अयप्पा मंदिर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक महेश चौघुले, भिवंडी शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान राजेश शेट्टी ने पद्मशाली इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल के पांच-पांच छात्रों के पूरे साल की शैक्षणिक शुल्क देने के लिए स्कूल प्रवंधन को पत्र दिया। उक्त अवसर पर राजेश शेट्टी को शुभकामना देने के लिए अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष नरसय्या वेमुल, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, पीडी यादव, धामणकरनाका मित्र मंडल के पदाधिकारी विजय गुज्जा,हसमुख पटेल,संजय शहा,निष्काम भैरी सहित भारी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित थे।
रिपोर्टर