शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत फिर बिगड़ी मेदांता के आईसीयू में आब्जर्बेशन पर भर्ती

रांची ।। राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि माइल्ड वोमिटिंग (हल्की उल्टी) के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें आईसीयू में आब्जर्वेशन पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति में सुधार है। यदि स्थित में सुधार रहा तो एक दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। शिक्षा मंत्री का पिछले साल कोविड के बाद लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया है। 14 जून को वे चेन्नई से रांची लौटे हैं। यहां वह डॉक्टर की निगरानी में रह रहे हैं।

पद ग्रहण करने के बाद से लगातार सक्रिय रहे 

कोरोना संक्रमण और लंग्स ट्रांसप्लांटेशन से पूरी तरह स्वस्थ होने के जुलाई में मंत्री जगरनाथ महतो को शिक्षा और उत्पाद वि•भाग का पद भार दोबारा सौंपा गया था। सीएम हेमंत सोरेन ने खुद मंत्री के आवास पर पहुंच कर उन्हें पद भार दिया था। इसके बाद पारा शिक्षकों के मसले को लेकर लगातार बैठक कर रहे थे। जैक के रिजल्ट की घोषणा करने वे जैक कार्यालय गये थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट