नामांकन के चौथे दिन 275 ने किया नामांकन

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट


नुआंव, कैमूर ।। नुआंव में हो रहे छठवें चरण के पंचायत चुनाव में शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए हो रहे नामांकन में 275 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें मुखिया के 31, बीडीसी के 29, सरपंच के 22, वार्ड सदस्य के 140, तथा ग्राम कचहरी पंच के लिए 53 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के चौथे दिन रिकार्ड भीड़ रही। प्रत्याशी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उमस भरी गर्मी के बीच समर्थकों का उत्साह चरम पर था। नामांकन क्र बाहर निकलते समय फूल माला लिए प्रत्याशियों के समर्थक खड़े थे। प्रखण्ड मुख्यालय मोहनिया-चौसा सटे होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति उतपन्न हो गई थी। चींटी चाल वाहन भीड़ पार कर रहे थे। भीड़ को देखते हुए शुरक्षा व्यवस्था के कड़े बन्दोबस्त थे। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रमण कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह विधि व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट