
गुरू पान शाॅप बेच रहा था हुक्का पार्लर के फ्लेवर्स, मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 10, 2021
- 894 views
भिवंडी ।। राज्य सरकार ने हुक्का पार्लर को बैन करके रखा हुआ है। इसके बावजूद भिवंडी शहर और ग्रामीण परिसर के कई क्षेत्रों में हुक्का पार्लर चलने की शिकायतें भिवंडी पुलिस को मिलती रही है। हांलाकि भिवंडी पुलिस आऐ दिन हुक्का पार्लरों पर छापा मार हुक्का चालकों के खिलाफ कारवाई करती आ रही है। किन्तु कई जगहों पर आज भी हुक्का पार्लर चुपके तरीके से चलाऐ जाते है। इन हुक्का पार्लरो को विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स बेचने वाले काल्हेर गाँव स्थित सुप्रभा होटल लाॅजिग के बगल गुरु पान शाॅप पर छापामार कर लगभग 11,430 रुपये कीमत के महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गये हुक्का में इस्तेमाल होने वाला विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स कुल 87 पैकेट बरामद किया है। वही पर पान टपरी चालक श्रवण कुलदिप ठाकुर (22) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस हवलदार सातपुते कर रहे हैं।
रिपोर्टर