उत्तर प्रदेश मे अभी तक 32 मुख्यमंत्री बने, जानिए सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड किसके पास❓

मुंबई।। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। साल 2022 में इस राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बार कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी यह तो वक्त ही बताएगा। उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री मायावती बनी हैं। मायावती 4 बार राज्य की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। वहीं चंद्रभानु गुप्त, नारायण दत्त तिवारी और मुलायम सिंह तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हालांकि सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड डॉक्टर संपूर्णानंद के नाम है। वह 28 दिसंबर साल 1954 से लेकर 6 दिसंबर साल 1960 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

मायावती के नाम 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड- मायावती के नाम राज्य में 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। मायावती पहली बार जून साल 1995 में मुलायम सिंह की पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ कर बीजेपी और अन्य दलों के समर्थन से पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। हालांकि उनका कार्यकाल केवल 4 महीने का था। मायावती दूसरी बार साल 1997 में मुख्यमंत्री बनी इस बार उनका कार्यकाल 6 महीने का था। तीसरी बार वह साल 2002 में बाजेपी के साथ गठबंधन करके सत्ता में आईं। तब उनका कार्यकाल 1 साल 118 दिन का था। राज्य की पंद्रहवीं विधानसभा चुनाव साल 2007 में मायावती ने 403 विधानसभा सीटों में से 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत में आयी। इस बार उनका कार्यकाल साल 2007 से लेकर साल 2012 तक रहा।

तीन बार यूपी की सत्ता पर काबिज होने वाले नेता- मायावती के बाद तीन नेताओं को तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। चंद्रभानु गुप्त पहली बार साल 1960 से लेकर साल 1962 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। दूसरी बार वह 19 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे। तीसरी बार चंद्रभानु गुप्त साल 1967 में मुख्यमंत्री बने लेकिन इस बार उनका कार्यकाल केवल 19 दिन का था।

नारायणदत्त तिवारी पहली बार साल 1976 में मुख्यमंत्री बने उनका कार्यकाल तकरीबन 1 साल का था। दूसरी बार वह साल 1984 में 1 साल 52 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वह साल 1988 में राज्य की सत्ता पर काबिज हुए।

मुलायम सिंह यादव राज्य की सत्ता पर 3 बार काबिज होने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। वह पहली बार साल 1989 में मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार उनका कार्यकाल 1 साल 201 दिन का था। हालांकि तब वह जनता दल की तरफ से मुख्यमंत्री बने थे। दूसरी बार मुलायम सिंह साल 1993 में 1 साल 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने। वहीं तीसरी बार वह साल 2003 में मुख्यमंत्री बने।

तीनों नेताओं को तीन बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। लेकिन एक बार भी वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उत्तर प्रदेश में अब तक 32 मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिसमें मायावती 4 बार, चंद्रभानु गुप्त, नारायण तिवारी और मुलायम सिंह तीन-तीन बार, डॉ. संपूर्णानंद, चौधरी चरण सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा और कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं।


मुख्यमंत्री कार्यकाल

1) सर नवाब मुहम्‍मद अहमद सईद खॉं (नवाब छतारी) 03-04-1937 से 16-07-1937 (प्रीमियर)

2) पंडित गोविन्‍द वल्‍लभ पंत 17-07-1937 से 02-11-1939 (प्रीमियर), 01-04-1946 से 25-01-1950 (प्रीमियर) और 26-01- 1950 से 20-05-1952, और20-05-1952 से 27-12-1954

3) डॉ सम्‍पूर्णानन्‍द 28-12-1954 से 09-04-1957 और 10-04-1957 से 06-12-1960

4) चन्‍द्रभानु गुप्‍त 07-12-1960 से 14-03-1962 और 14-03-1962 से 01-10-1963

5) सुचेता कृपलानी 02-10-1963 से 13-03-1967

6) चन्‍द्रभानु गुप्‍त 14-03-1967 से 02-04-1967

7) चौधरी चरण सिंह 03-04-1967 से 25-02-1968

8) चन्‍द्रभानु गुप्‍त 26-02-1969 से 17-02-1970

9) चौधरी चरण सिंह 18-02-1970 से 01-10-1970

10) त्रिभुवन नारायण सिंह 18-10-1970 से 04-02-1971

11) कमलापति त्रिपाठी 04-04-1971 से 12-06-1973

12) हेमवती नन्‍दन बहुगुणा 08-11-1973 से 04-03-1974 और 05-03-1974 से 29-11-1975

13) नारायण दत्‍त तिवारी 21-01-1976 से 30-04-1977

14) राम नरेश यादव 23-06-1977 से 28-02-1979

15) बनरासी दास 28-02-1979 से 17-02-1980

16)विश्‍वनाथ प्रताप सिंह 09-06-1980 से 19-07-1982

17) श्रीपति मिश्र 19-07-1982 से 02-08-1984

18) नारायण दत्‍त तिवारी 03-08-1984 से 10-03-1985 और 11-03-1985 से 24-09-1985

19) वीर बहादुर सिंह 24-09-1985 से 24-06-1988

20) नारायण दत्‍त तिवारी 25-06-1988 से 04-12-1989

21) मुलायम सिंह यादव 05-12-1989 से 24-06-1991

22) कल्‍याण सिंह 24-06-1991 से 06-12-1992

23)मुलायम सिंह यादव 04-12-1993 से 03-06-1995

24) मायावती 03-06-1995 से 18-10-1995 और 21-03-1997 से 21-09-1997

25) कल्‍याण सिंह 21-09-1997 से 12-11-1999

26) राम प्रकाश 12-11-1999 से 28-10-2000

27) राजनाथ सिंह 28-10-2000 से 08-03-2002

28)मायावती 03-05-2002 से 29-08-2003

29) मुलायम सिंह यादव 29-08-2003 से 13-05-2007

30) मायावती 13-05-2007 से 15-03-2012

31) अखिलेश यादव 15-03-2012 से 19-03-2017

32) योगी आदित्‍यनाथ 19-03-2017 से वर्तमान

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट