पिण्डरा विधायक ने बाँटा दिव्यांगजनो को उपकरण किट

पिण्डरा ।। पिण्डरा विधानसभा के नेशनल इण्टर कालेज पिण्डरा में पिण्डरा ब्लाक के दिव्यांगजनो को पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा 141 उपकरण (जिसमे ट्राई साइकिल,ब्रेल लिपि किट,कान ध्वनि मशीन,स्मार्ट केयर डिवाइस,एम आर किट का) वितरण किया गया।

दिव्यांगजनो को संबोधित करते हुए पिण्डरा विधायक ने कहा कि हमे ईश्वर ने दिव्यांग बनाया है हमे अपने आप को कमजोर नही समझना चाहिए बल्कि इसे ईश्वर की नियति समझकर लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। ताकि हम समाज और देश के लिए कुछ अच्छा कर सके।

साथ ही ऐसे नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को  आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्रबंधक श्री रजनीकांत राय व संचालन जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश मिश्रा ने किया।

साथ में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह,नेशलन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रामाश्रय सिंह , जिलाउपाध्यक्ष /विधानसभा संयोजक पवन सिंह,युवामोर्चा जिलामंत्री संदीप दुबे,जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी,जिलाउपाध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक सिंह,जिलाकार्यसमिति सदस्य रवि मिश्रा, बिकेश सिंह,ग्रामप्रधान चंगवार संजय पाण्डेय,शैलेश मिश्रा, अनुज सिंह, विजय सिंह, संदीप राय, साजु मिश्रा कार्यकर्त्ता गणमान्य रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट