सपा को जोरदार झटका-4 एमएलसी ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को जोर का झटका देते हुए 4 एमएलसी अपनी पार्टी को टा टा बाय-बाय कहते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले चार एमएलसीके पार्टी छोड़कर चले जाने को सपा के लिये एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। बुधवार को राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में बलिया से एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, गौतमबुद्ध नगर के एमएलसी नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के एमएलसी सीपी चंद और झांसी ललितपुर से एमएलसी रामा निरंजन अपने दल को टा टा बाय-बाय कहते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर आए चारों एमएलसी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका भाजपा में स्वागत किया है इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि राज्य में कई दशकों से सपा के वफादार सिपाही रहे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को मजबूत बनाने वाले नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 4 एमएलसी के पार्टी छोड़कर चले जाने से आज सपा मुखिया अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। अब सपा से सेक्टर से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि अब सभी को लगने लगा है कि भाजपा के शासन में राज्य पूरी तरह सुरक्षित है। जहां शांति होती है वहीं विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अब त्रिपुंड लगाता है और गरीब का सम्मान करता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस समय मजदूर प्रवासी सड़क पर निकले थे, उस समय सपा कार्यकर्ता कहां चले गए थे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट