170 लाख रूपये की लागत से तैयार सी.टी. स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण

राजगढ़ ।। प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय राजगढ़ में 170 लाख रूपये की लागत से निर्मित सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधान जिला पंचायत श्रीमति गायत्री गुर्जर, श्री दीलबर यादव, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा उपस्थित रहें। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा की आज जिला चिकित्सालय में एक नई शुरूआत हो रही है। कोविड-19 के समय सी.टी. स्कैन मशीन की बहुत जरूरत थी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोविड-19 के समय डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, नर्सस ने दिन-रात काम किया। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई सभी को बधाई और धन्यवाद देता हुं। जिले में 5 ऑक्सीजन प्लान्ट राजगढ़ 2, ब्यावरा, सारंगपुर एवं नरसिंहगढ़ में 1-1 लगे है। सभी प्लान्ट चालु हो गए या तेज गति से कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय राजगढ़ का 300 से 500 बिस्तर में 40 करोड़ कि लागत से उन्नयन किया जा रहा है। इसी प्रकार 11 करोड़ से जिला चिकित्सालय राजगढ़ में 50 बिस्तरीय मेटरनिटी विंग का निर्माण किया जा रहा है। 2 करोड़ से जिला चिकित्सालय राजगढ़ में 50 बिस्तरीय इन्फैटेबल मेक शिफ्ट अस्थायी अस्पताल की स्थापना की गई। 

20 करोड़ की लागत से 37 बिस्तरीय सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन, 5 करोड़ की लागत से 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीरापुर का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन, 537.81 लाख रूपये की लागत से 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरावर का 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, 449.43 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिलचीपुर में 30 बिस्तरीय नवीन अस्पताल का निर्माण, 184.71 लाख की लागत से ग्राम संडावता ब्लॉक सारंगपुर का 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण, 184.71 लाख की लागत से ग्राम पिपल्याकलां ब्लॉक खिलचीपुर का 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण एवं 660 लाख की लागत से 14 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र दोवड़ा जागीर, कुदाली, हिनौति, मोतीपुरा, सवासड़ा, बैलास, कसोरकलां, खजूरिया, नेठाठारी, बारोल, आसारेटा, बालोडी, भूमका एवं जामुनिया गोप चौहान के नवीन निर्माण को स्वीकृति मिली। 

स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचित में जाना की भोजन समय पर मिलता है के नही। दवाई उपलब्ध होती या नही। डॉक्टर समय पर आते है या नही। भर्ती मरीजों द्वारा बताया गया कि भोजन, दवाई एवं डॉक्टर नियमित समय पर मिलते है। 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, श्री दीलबर यादव, श्री दीपेन्द्र सिंह चौहान, श्री मनीश जोशी, श्री के.पी. पंवार, श्री मुकेश राठौर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट