अज्ञात लोगों ने सरसों की खड़ी फसल को किया बर्बाद

दुर्गावती से संवाददाता पिंटू तिवारी की रिपोर्ट


दुर्गावती ( कैमूर ) ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तरफ सरकार किसानों की मदद करने के लिए कटिबद्ध हैं तो दूसरी तरफ खाद की किल्लत और खरीदारी से किसान परेशान हैं तो वहीं एक किसान के सरसों की खड़ी फसल को अज्ञात के द्वारा पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। यह वाक्या थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरैया निवासी पप्पू प्रसाद राम पिता बनारसी राम के सरसों के खड़ी फसल के साथ हुआ हैं। उन्होंने अपने खेत में सरसों की बुवाई कि थी जिसे कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा सरसों की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया गया। उक्त किसान ने बताया कि हम गरीब मजदूर किसान कड़ी मेहनत करके खेती करते हैं जिसे दुश्मनी की भावना से कुछ अज्ञात लोगों ने हमारे खेत में लगें सरसों कि खड़ी फसल को उखाड़ कर फेंक दिया। इस तरह की घटना हमारे साथ दोबारा किया गया हैं। यह काम बर्बादी का आवारा पशुओं से होता था लेकिन अब तो यहां दुश्मनी की भावना से भी होने लगा हैं। उन्होंने बताया कि मैं एक बिगहा में सरसों का फसल लगाया हुआ था जिसको कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई हैं अब देखना यह है कि शासन प्रशासन के लोग किसान की कितना मदद करते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट