
सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा प्रकाश आमटे को दिव्यांग सेवा के लिए दिया गया चेक
- Hindi Samaachar
- Oct 01, 2018
- 463 views
कल्याण : कल्याण पूर्व तिसाई परिसर में आयोजित एक दिव्यांग जनों के कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. प्रकाश आमटे की महत्वपूर्ण उपस्थिति हुई थी। जिसमे सहयोग सामाजिक संस्था के विजय भोसले ने उनसे मुलाकात की तथा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ प्रकाश आमटे को 11 हजार का एक चेक दिया।
विजय भोसले ने बताया कि प्रकाश आमटे द्वारा किये जा रहे समाज के प्रति कार्यो से वह बहुत प्रभावित हैं तथा उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। सहयोग सामाजिक संस्था के द्वारा इन दिनों प्लास्टिक के प्रतिबंध पर सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं।
रिपोर्टर