गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है-डा. रंगनाथ शुक्ला

सुरियावां ।। क्षेत्र के ग्राम डुहिया भान शुकुलपुर  निवासी डॉ. रंगनाथ शुक्ला ने असहायों को कंबल वितरित किया। कड़ाके की ठंड में रोगी और असहाय कंबल पाकर गदगद हो गए।

डॉ. रंगनाथ शुक्ला  ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। हर वर्ग के धनाढ्य लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। कड़ाके की ठंड से किसी की मौत न हों, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है। पीड़ितों की मदद किया हूं, सदैव करता रहूंगा। आज के परिवेश में भावना से समाज के उत्थान और विकास में सहयोग करने की जरूरत है। क्योेंकि जिले में अधिकांश  गरीब तबके लोग निवास करते हैं। सैकड़ो गरीबों को कंबल वितरित करते हुए समाजसेवी ने अंतिम सांस तक पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया। कंबल वितरण में डॉ. रतन शुक्ला,अश्वनी कुमार शुक्ला,लक्ष्मण गौतम,अमरनाथ तिवारी,पवन कुमार ,राहुल दुबे आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट