2-5 फरवरी तक बारिश एवं ओले पड़ने का अनुमान
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Jan 31, 2022
- 438 views
अयोध्या/लखनऊ ।। अभी ठंड से राहत नही मिलेगी। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे रहने का अनुमान है। कल से इसमें कमी आएगी। कई जिलों में तेज हवा चलने की वजह से ठंड में कंपकंपी छूट रही है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में दो से पांच फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले 4 दिनों में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
अयोध्या में आज अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा। हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 166 है।
रिपोर्टर