सफाई कर्मचारी के हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति एक के मूक बधिर सफाई कर्मचारी किशोर बली राम पाटिल गुलजार नगर, वार्ड नंबर 10 (ड) में सफाई करते समय स्थानीय निवासी यूनिक रशीद खान ने जानलेवा हमला किया था। इसी वार्ड में सफाई कर रहे अन्य सफाई कर्मचारी चंदु मोतीराम संगारे,किशोर,अंकुश भिवा जाधव ने उसे घायल अवस्था में उपचार हेतु स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका उपचार शुरू है। इसकी शिकायत लिखने में शांतिनगर पुलिस आनाकानी कर रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मनपा मुख्यालय के मुख्यद्वार पर इकठ्ठा होकर इस हमले का तीव्र निषेध किया और पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए मांग की। शांतिनगर पुलिस ने श्रीमति तारा अरूण घाडगे की शिकायत पर गुलजार नगर निवासी युनिस रसीद खान के खिलाफ भादवि की धारा 353,186,323 सहित दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के कलम 92 (ब) अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक दिप विजय भवर कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट