सुरेन्द्र तिवारी बने प्रेस क्लब डेहरी के नए अध्यक्ष, मदन कुमार बने महासचिव पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार हुए निष्कासित

डेहरी आन सोन रोहतास


प्रेस क्लब डेहरी के चुनाव सर्वसम्मति से सोमवार को राजपुतान मुहल्ला स्थित मातृ शरणम में आयोजित किए गए। 

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि क्लब विरोधी कार्य करने के आरोप में पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार को सर्वसम्मति से निष्कासित किया जाता है और जो संगठन का रजिस्टर उनके पास रखा हुआ है उसमें लिखित व निर्णय को रद्द किया जाता है। नए सत्र के लिए क्लब के 2022-24 तक के लिए समिति गठित करने का प्रस्ताव जग नारायण पांडे द्वारा लाया गया जिसमें सर्वसम्मति से सुरेंद्र तिवारी को अध्यक्ष  मदन कुमार को महासचिव चुना गया। 

चुनाव से पहले प्रेस क्लब डेहरी की पूर्व कार्यकारिणी को निरस्त कर भंग कर दिया गया था। चुनावी प्रक्रिया से पहले प्रेस क्लब डेहरी के संरक्षक चंद्रगुप्त मेहरा ने पूर्व कार्यकारिणी की उपलब्धियों का जिक्र किया। मौके पर सभी लोगों ने प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, महासचिव मदन कुमार को बधाई दी। 

इस मौके पर संरक्षक मंडल सह परामर्श दात्री समिति में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र मिश्र , चंद्रगुप्त मेहरा , जगनारायण पान्डेय , मुकेश पान्डेय

, महासचिव मदन कुमार, सचिव राम अवतार चौधरी संतोष सिंह, संयुक्त सचिव कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष विकास चंदन रविन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उप कोषाध्यक्ष प्रेमकुमार पाठक, संगठन सचिव राघवेन्द्र कुमार बिशू कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, मनोज उपाध्याय को बनाया गया। मौके पर प्रेस क्लब डेहरी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

सुरेंद्र तिवारी ,मदन कुमार ने जताया आभार

प्रेस क्लब डेहरी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, मदन कुमार ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि  प्रेस क्लब डेहरी को अपना भवन मिले और पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर हो यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भी वह प्रयास करेंगे।

संरक्षक मंडल सह परामर्श दात्री समिति में वरिष्ठ पत्रकार*

*1 उपेंद्र मिश्र*

*2 चंद्रगुप्त मेहरा*

*3 जगनारायण पान्डेय*

*4 मुकेश पान्डेय*

*अध्यक्ष:-*

*सुरेंद्र तिवारी*

*-:महासचिव:-*

*मदन कुमार*

*-:सचिव:-*

*1 राम अवतार चौधरी*

*2 संतोष सिंह*

*-:संयुक्त सचिव:-*

*1 कमलेश मिश्रा*

*-:उपाध्यक्ष:-*

*1 विकास चंदन*

*2 रविन्द्र कुमार*

*-:कोषाध्यक्ष:-*

*1 अनिल कुमार*

*-:उप कोषाध्यक्ष:-*

 *1 प्रेमकुमार पाठक*

*-:संगठन सचिव:-*

*1 राघवेंद्र कुमार विशु*

*-:कार्य समिति सदस्य:-*

*1 रामजी रंजन 

*2 ओमप्रकाश सिंह*

*3मनोज उपाध्याय*

  4 तारिक महमूद 

  5 जय प्रकाश मौर्य 

*वही लगातार इस संगठन की मजबूती के साथ-साथ जन भावना,जन समस्या,जनहितेसी बनकर लगातार अपने मार्ग पर अग्रसर होते हुए,हमारा मार्गदर्शन करते रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट