केडीएमसी के पांच पूर्व नगरसेवक सहित तमाम लोग राष्ट्रवादी में किये प्रवेश

कल्याण ।। जब राज्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार थी तब शहर के अन्य दलों से नाता रखने वाले लोग भाजपा में शामिल होते थे ठीक इसके विपरीत अब अन्य दलों के पदाधिकारी अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  में शामिल हो रहे है। बतादें कि कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के 5 पूर्व नगरसेवक गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए इनमें कुणाल पाटील, राम ओवाल, उर्मिला गोसावी, सुनीता खंडागले,तंजिला मौलवी सहित बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मंत्री जितेंद्र आव्हाड के उपस्थिति में राष्ट्रवादी काँग्रेस पर्टी में प्रवेश किया। मुंबई पार्टी कार्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष जगन्नाथ (आप्पा) शिंदे, कार्याध्यक्ष वंडारशेठ पाटील, प्रमोद हिंदुराव, महेश तपासे ,शरद महाजन, सुरेया पटेल, रेखा सोनवणे, रामदास वळसे पाटील, सुजित रोकडे सहित राष्ट्रवादी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट