भिवंडी के रेड लाइट एरिया प्रेमनगर में जमकर मारपीट

भिवंडी।। भिवंडी के खदान रोड़ पर स्थित रेड लाइट एरिया प्रेम नगर में पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की घटना घटित हुई है। वही पर शहर पुलिस ने वेश्या व्यवसाय में लिप्त एक महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  पुलिस के मुताबिक पन्ना बिबी रियाजूल मंडल (23) नामक महिला से इसी क्षेत्र में रहने वाले कुछ महिलाओं से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण उक्त महिलाऐ में मन में राग पाल कर रखा हुआ था। कल तीन बजे के दरमियान सलीम चाल के मकान नंबर - 10 में रहने वाली पन्ना बिबी रियाजूल मंडल के ऊपर चंदु आक्का, किरण, रेखा,रेखा के पति बंगाली ने मिलकर उसके ऊपर स्टील के चमचा से हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। शहर पुलिस ने पन्ना बिबी की शिकायत पर चारों के खिलाफ भादंवि की धारा 452,324,323,504,506,34  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक शिंदे सरनाईक कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट