
कैमूर से सत्यप्रकाश तिवारी जदयू के प्रदेश सचिव नियुक्त
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jul 26, 2022
- 382 views
कैमूर ।। बिहार प्रदेश कमेटी जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कैमूर से सत्यप्रकाश तिवारी को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। रामगढ़ थाना के गोड़सरा गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी जदयू के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त होने के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उससे मैं बखूबी रूप से निभाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सिपाही हूं कप्तान का जो आदेश होगा उसका अनुपालन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर प्रकार का विकास हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विस्तार हेतु पार्टी हित में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बुनियादी उसूल है कि पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी को मजबूत करना हर सच्चे सिपाही का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं की पार्टी ने मुझे इस स्तर का दायित्व सौंपा। सत्यप्रकाश तिवारी को जदयू के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर कैमूर जिले से विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े हुए लोग एवं पार्टी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा बधाई दिया जा रहा है।
रिपोर्टर