शहीद उधम सिंह एवं मुंशी प्रेमचंद को दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी ।। हरहुआ विकास खण्ड के आयर में शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि एवं मुंशी प्रेमचंद की जयंती भारतीय पशुपालक संघ द्वारा मनाया गया। इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

मुख्य अतिथि भारत भूषण यादव ने कहा कि हमे शहीद उधम सिंह एवं मुंशी प्रेमचंद के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उधम सिंह की कुर्बानी को हमे सहेजने की आवश्यकता है।

ओमप्रकाश  ने कहा कि शहीद उधम सिंह का  बलिदान नही भुलाया जा सकता। ऐसे बलिदानियों को कोटि कोटि नमन जिनके बलिदानों की वजह से हम लोग आजाद भारत मे आजादी के साथ घूम रहे है। मुंशी प्रेमचंद की कहानियां जैसे आज भी जिंदा है। ईश्वर चंद पटेल ने कहा कि सरकारी तौर पर जयंती दोनो स्वतंत्रता आंदोलन के प्रहरियों की जयंती मनाई जाय।

आर डी यादव,  दिनेश यादव गायक, ईश्वर चंद पटेल, संदीप कुमार उर्फ संजय, राजकुमार मिश्रा, सुरेंद्र यादव, छोटेलाल बनारसी, डॉ अंकित यादव, दिनेश यादव, दयाराम यादव, प्रदीप कुमार सोनकर, वकील पटेल, कमल श्रीवास्तव, सुरेश कुमार मौर्य ने विचार व्यक्त किया। संचालन विजय बहादुर यादव एवं अध्यक्षता हरिश्चंद्र यादव ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट